डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते अमरपुर क्षेत्र की खरमेर नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण डिंडौरी मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है, जिससे आवागमन ठप हो गया है। चौकी प्रभारी एएसआई अतुल हरदहा ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि – स्थिति को देखते हुए अनावश्यक घर से बाहर न निकलें, बारिश के दौरान यात्रा करने से बचें और पूरी सतर्कता बरतें। सुरक्षित रहना ही सबसे जरूरी है।” प्रशासन की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी जलभराव की सूचनाएं मिल रही हैं। अगर स्थिति ऐसी ही बनी रही तो प्रशासन वैकल्पिक मार्ग या राहत कार्य शुरू कर सकता है।
जनहित में अपील –
घर से बाहर निकलने से पहले स्थानीय प्रशासन की चेतावनी जरूर सुनें। बच्चों व बुजुर्गों को नदी, नालों के आसपास न जाने दें। आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या पुलिस को सूचित करें।



