साईडलुक, जबलपुर। कृषि उपज मण्डी समिति जबलपुर अतिरिक्त मटर, सब्जी मण्डी प्रांगण जबलपुर में 136 नग दुकान साईज 3.60 X 6.30 मीटर सह 2.30 मीटर बरामदा के आबंटन की प्रक्रिया की गई थी।जिसमें निर्धारित तिथि 28 जुलाई के शाम 5 बजे तक कुल 60 नग निविदा प्रपत्र रजिस्टर्ड डाक व स्पीड पोस्ट के माध्यम से मण्डी कार्यालय में प्राप्त हुये।
उक्त निविदाओं को बुधवार, 30 जुलाई को शाम 5:00 बजे भारसाधक अधिकारी एवं अनुविभागीय राजस्व अधिकारी जबलपुर की अध्यक्षता में गठित नीलामी समिति के सदस्यों,संयुक्त संचालक प्रतिनिधि मण्डी बोर्ड, कार्यपालन यंत्री प्रतिनिधि मण्डी बोर्ड एवं सचिव कृषि उपज मण्डी समिति जबलपुर तथा संबंधित निविदाकारों के समक्ष प्राप्त कुल 60 नग निविदाओं को मण्डी कार्यालय जबलपुर में खोला गया।

