साईडलुक, जबलपुर। सनातन धर्म पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि इन्दर विरमानी एवं संस्था अध्यक्ष चन्द्र कुमार भनोट की अध्यक्षता में ध्वजारोहण वंदन किया गया। इस अवसर पर सभी गणमान्यजन डीआर सेठी, नरेश योवर, अनुपम आनंद आदि समस्त संस्था सदस्यगण उपस्थित रहे।
स्कूल प्राचार्या मौलश्री दुबे के निर्देशन में बच्चों के द्वारा अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उनके उद्बोधन से बच्चों को देश भक्ति, निष्ठा एवं सह भावना के लिए प्रेरित किया गया। संस्था पदाधिकारियों एवं उपस्थित जन मान्यों द्वारा कार्यक्रम की बहुत सराहना की गई। स्कूल के बोर्ड परीक्षा में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

