साईडलुक, जबलपुर। स्वतंत्रता दिवस की 79वीं वर्षगांठ पर सेठ गोविंद दास जिला चिकित्सालय विक्टोरिया में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा ने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. नवीन कोठारी और वरिष्ठ मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. रत्नेश कुरारिया की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. संजय मिश्रा ने अपने उद्धवोधन में सभी के उत्कृष्ट कार्यो की सराहना करते हुए कहा की आगे भी इसी गुणवत्ता व कार्यकुशलता के साथ कार्य करें, अपने व्यवहार को शालीन रखें और पंक्चुअलिटी रखकर स्वास्थ्य सेवाएं दें जिससे विभाग में हितग्राहियो और ग्रामीण जनता को समुचित सेवाएं मुहैया कराई जा सके। अंत में सभी उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम के अंत में जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त जिला स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यक्रम नोडल अधिकारी, विक्टोरिया चिकित्सालय के चिकित्सकगण, नर्सिंग ऑफिसर, ब्लॉक से तथा शहरी क्षेत्र से आए हुए स्वास्थ्य कर्मी, समस्त सफाई कर्मी, समस्त सुरक्षा कर्मी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

