साईडलुक, जबलपुर। बडा नटखट है रे, कृष्ण कन्हैया, का करे यशोदा मैया…, अच्युतम केशवं श्रीकृष्ण दामोदर… सहित अनेक कर्ण प्रिय भजन की बांसुरी की धुन संस्कारधानी के बांसुरी वादक मुरलीधर नागराज ने श्रीसनातन धर्म महासभा के तत्वाधान में शहीद स्मारक प्रेक्षाग्रह गोलबाजार में ”कान्हा की बांसुरी” नामक कार्यक्रम सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए, कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीनृसिंह पीठाधीश्वर डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य महाराज के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया। ”कान्हा की बांसुरी” में देश के ख्यातिलब्ध कलाकार मुरलीधर नागराज ने सुमधुर बांसुरी कला का प्रस्तुतीकरण किया। सुरों के साथ बांसुरी की तान में तबले पर लोकेश मालवीय कीपैड पर ब्रज कोरी ने संगत की।
कान्हा चित्रकला स्पर्धा एवं लड्डू गोपाल श्रृंगार प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पारितोषक वितरण किया। ”कान्हा की बांसुरी” में विधायक नीरज सिंह, रत्नेश सोनकर, पं. रोहित दुबे, गोपाल लालजी मन्दिर हनुमानताल ट्रस्ट के न्यासी बाबू विश्वमोहन, गिरिराज चाचा, महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, गुलशन मखीजा, लकी भाटिया, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, शरद काबरा, गिरधर जेठा, राममूर्ति मिश्रा, संदीप जैन गुड्डा, राजेन्द्र यादव, डॉ. हितेश अग्रवाल, रजनी कैलाश साहू, अर्चना सिसौदिया, प्रतिभा भापकर, नीता चावला, अंजू भार्गव, आभा साहू, सोनल सेठी, सुनीता पटेल, गीता साहू, जगदीश साहू, नीरज मिश्रा, मनोज पटेल, डॉ. एचपी तिवारी, डॉ. संदीप मिश्रा, पदाधिकारियों,सदस्यों की उपस्थिति रही।


