साईडलुक, जबलपुर। जांच दल ने मझौली में मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण कर एक मेडिकल स्टोर को किया सील कर दिया है। निरीक्षण में बताया गया कि ब्रिज हेमा मेडिकल का लाइसेंस 2022 में समाप्त हो गया था, जिसके कारण ड्रग इंस्पेक्टर से चर्चा के बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया।
अनुविभागीय अधिकारी सिहोरा के निर्देशानुसार मझौली में स्थित छह मेडिकल स्टोर्स पर जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहित मेडिकल, मेहंदी छाया मेडिकल, ब्रिज हेमा मेडिकल, न्यू हर्ष मेडिकल, चंद्र मेडिकल और नरसिंह मेडिकल की जांच की गई। जांच दल में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट राजेश मिश्रा, सीएचसी मझौली के डॉ. रविकांत मिश्रा और डॉ. सतीश पटेल सहित अन्य सदस्य थे। #मेडिकलस्टोरसील #लाइसेंसकीसमाप्ति #स्वास्थ्यविभागकीकार्रवाई #मझौलीमेंनिष्पक्षताकीजांच #दवाओंकासहीवितरण #MedicalStoreSealed #LicenseExpiration #HealthDepartmentAction #MazhouliInspection #PharmacyRegulations

