साईडलुक, जबलपुर। देश की आजादी का उत्सव महाधिवक्ता कार्यालय में भी उत्साह पूर्वक मनाया गया। यहां स्वतंत्रता दिवस पर महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त् महाधिवक्ता हरप्रीत सिंह रूपराह सहित सभी अतिरिक्त महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता सभी विधि अधिकारी तथा महाधिवक्ता कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की मधुर धुने प्रस्तुत की गई।

