साईडलुक, जबलपुर। हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत आज कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक “हर घर तिरंगा, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” के थीम पर रैली निकालकर नारे लगाये और लोगों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। यह तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट से घंटा घर चौक होते हुए वापस कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।

