रानीताल चौक से भाजपा कार्यालय तक जनाक्रोश यात्रा, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हल्की झड़प, राष्ट्रीय सचिव देवकी पटेल ने सरकार की नीतियों को बताया जनविरोधी
साईडलुक, जबलपुर। देशभर में बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत से त्रस्त जनता की आवाज को बुलंद करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने अपने स्थापना दिवस पर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सचिव देवकी पटेल के नेतृत्व में रानीताल चौक से बीजेपी कार्यालय तक एक अर्थी जुलूस निकाला गया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने “रसोई पड़ी मौन, जिम्मेदार कौन?” के नारे लगाकर सरकार को घेर लिया।
अर्थी के साथ निकाला जुलूस, सड़कों पर गूंजे नारे…
प्रदर्शनकारियों ने महंगाई और गैस संकट की कब्र बनाकर अर्थी निकाली और उसे लेकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। हालांकि, बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया। प्रदर्शनकारी “गैस सिलेंडर दो, महंगाई हटाओ” और “खाली रसोई, खाली पेट, मोदी तेरी ये है रीत” जैसे नारे लगाते रहे।
देवकी पटेल का बड़ा आरोप, “सरकार की असावधानी से त्रस्त है जनता”…
एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव देवकी पटेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और असावधानी के कारण आम आदमी बेहाल है। उन्होंने कहा, “बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत ने हर घर की रसोई को संकट में डाल दिया है। माताएं और बहनें परेशान हैं, गरीब और मध्यम वर्ग त्रस्त है, लेकिन जिम्मेदार लोग मौन बैठे हैं। जनता अब जाग चुकी है और अन्याय अब सहन नहीं किया जाएगा।” उन्होंने केंद्र सरकार से तत्काल कार्रवाई करने और महंगाई व गैस संकट से राहत देने की मांग की।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता…
इस जनाक्रोश यात्रा में सौरभ नाटी शर्मा, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, संतोष दुबे, अयोध्या तिवारी, अभिषेक यादव, रविंद्र गौतम, कमलेश यादव, गीता, शरद तिवारी, समर्थ अवस्थी, सागर शुक्ला, इंद्रजीत कुशवाहा, प्रवीण चौहान, शफी खान, रितेश गुप्ता, आयुष पहाड़िया, सिद्धांत जैन, आशीष सावले, अंकुर गुप्ता, रौनक मिश्रा, बबलू नामदेव, रज्जू सराफ, अजय रावत, राहुल यादव, दिलीप साहू, पंकज पटेल, सतीश तिवारी, कमल दीक्षित, अंचित सोनी, शान कुमार, प्रतीक शुक्ला, अनुराग शुक्ला, पलाश यादव, पप्पू पटेरिया, पप्पी पटेरिया, रोशनी पटेरिया, कीर्ति सिंह, भावना निगम, इंदिरा पाठक, गुड्डू नवी, रिजवान अली, कोटी एजाज, अदनान, राजेश सोनकर, आर्या पटेल, मेवा लाल पटेल, केशव कोरी, सीमा तिवारी, मनोज नामदेव, रंजीत कोरी, विवेक अवस्थी, भानु यादव, नीतू जैन, अद्भुत बाजपेई, सचिन जैन, राजकुमार पप्पी सोनी, बबला यादव, पंकज पांडे, विवेक भोसले सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



#RasoiPadiMoun #MahangaiParHallabol #NSUI #GasCylinderCrisis #Jansansad #JabalpurProtests #BjpHataoDeshBachao #DeewaniJunta #KitchenStrike #GasCylinderDoMahangaiHatao #रसोई_पड़ी_मौन_जिम्मेदार_कौन

