विग्बियोर स्कूल के खिलाफ शिकायत,
सेंट्रल एकेडमी में शिक्षिका का डिपॉजिट हड़पने का आरोप,
विभाग ने जांच का दिया आश्वासन
साईडलुक, जबलपुर। शिक्षा विभाग की जनसुनवाई में इस बार अधिकतर शिकायतें आरटीई (RTE) अधिनियम से जुड़ी रहीं। गढ़ा क्षेत्र के विग्बियोर स्थित एक स्कूल के विरुद्ध यह शिकायत आई कि वह शासन की योजनाओं के नियमों के विपरीत अभिभावकों से अनुचित फीस की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि स्कूल प्रबंधन आरटीई के तहत नि:शुल्क शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन करते हुए अवैध वसूली में लिप्त है।
वहीं, सेंट्रल एकेडमी स्कूल के मामले में एक शिक्षिका ने गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने न केवल शिक्षकों को उनका वेतन नहीं दिया, बल्कि नौकरी देने के एवज में ली गई डिपॉजिट राशि भी हड़प ली। शिक्षिका का आरोप है कि सेवा शर्तों के नाम पर उनसे जमा कराई गई राशि वापस नहीं की जा रही है, जो श्रम कानूनों का उल्लंघन है।
जनसुनवाई में मौजूद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उचित जांच का आश्वासन दिया। विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि दोनों स्कूलों के मामलों की जल्द जांच कराई जाएगी और यदि आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आरटीई उल्लंघन के मामलों में स्कूलों के खिलाफ कठोर कदम उठाने की बात कही गई।
#शिक्षा_जनसुनवाई #RTE_उल्लंघन #गढ़ा_समाचार #अनुचित_फीस #शिक्षक_शोषण #जांच_का_आश्वासन

