श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की सहयोगी संस्थाओं को श्रीसनातन धर्म महासभा ने सम्मानित किया
साईडलुक, जबलपुर। भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण ने सर्व समाज को संगठित करने अपनी लीलाओं में संदेश दिया है। सभी वर्गों को सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार और संगठित होकर कार्य करना वर्तमान की आवश्यकता है। स्वयं की समीक्षा करते हुए कार्यों में सुधार लाने के निरंतर प्रयास करना चाहिए। सभी समर्पित भाव को सम्मानित करना सनातन प्रकृति है। सनातन धर्म महासभा जबलपुर संस्कारधानी जबलपुर को धर्मधानी बनाने हेतु संकल्पित है।
श्रीसनातन धर्म महासभा के तत्वाधान में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा की समीक्षा बैठक में नरसिंह मंदिर में श्रीनृसिंह पीठाधीश्वर जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य महाराज ने कहे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा में शामिल मंदिर, संस्थाओं को सम्मान पत्र अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
समीक्षा बैठक में रत्नेश सोनकर, महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, पंडित रोहित दुबे, महात्मा गोवर्धन दास, हरीश सभरवाल, सुनीता चावला, सुभाष यादव, मनोज यादव, लकी भाटिया, संदीप जैन, बृजबिहारी शर्मा, संदीप जैन गुड्डा, रामकुमार यादव, डॉ. हितेश अग्रवाल, केके शुक्ल, नरेंद्र पाल मलिक, सोनल सेठी, अंशुल मलिक, सुधांशु गुप्ता, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, अनुराधा सोधिंया, मीरा दुबे, केके शुक्ला, सुनीता पटेल, गीता साहू, जगदीश साहू, नीरज मिश्रा, मनोज पटेल, डॉ एचपी तिवारी, संदीप मिश्रा, हरीश सबरवाल, मनोज नारंग, केके बस्सी, संजय पटेल, राजेन्द्र यादव, विध्येश भापकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, सदस्यों की उपस्थिति रही।
विशेष सहयोग के लिए सनातन श्रीकृष्ण मंदिर गोरखपुर, श्रीगोपाल लाल जी महाराज मंदिर हनुमान ताल, श्रीराम मंदिर मदन महल, जगदीश मंदिर गढ़ा फाटक, गोपाल मंदिर घमापुर, जयश्री कृष्णी सभा बाई का बगीचा, गायत्री परिवार, दुर्गा मंदिर धनवंतरी नगर, यादव महासभा, श्रीगोविन्द गंज रामलीला समिति मिलौनीगंज, श्रीराम लीला समिति गढ़ा, श्रीकृष्ण सनातन मंदिर छोटी ओमती सहित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा के सभी सहयोगी संस्थाओं को सम्मान पत्र प्रतीक चिन्ह देकर महाराज जी ने आशीर्वाद दिया। मंच संचालन लकी भाटिया आभार प्रदर्शन प्रवेश खेड़ा ने किया।

