साईडलुक, जबलपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस सेवादल के तत्वावधान में आधुनिक भारत के रचयिता, संचार क्रांति के जनक पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्ज देने वाले, भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में राजीव गांधी चौराहा नोदरा ब्रिज स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण कर मनाया गया।
कार्यक्रम के समापन के पश्चात अंत में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष स्व. चंद्र कुमार भनोट को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मप्र विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, विधायक लखन घंघोरिया, पूर्व विधायक एवं जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष संजय यादव, जबलपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, सेवादल नगर अध्यक्ष सतीश तिवारी, वरिष्ठ नेता चिंटू अभिषेक चौकसे, नगर निगम जबलपुर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, विवेक अवस्थी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, महिला सेवादल शहर अध्यक्ष अधिवक्ता मीनाक्षी स्वामी, पार्षद गुड्डू नब्बी, अधिवक्ता प्रशांत मिश्रा, जबलपुर शहर कांग्रेस सेवा दल प्रवक्ता जितेंद्र यादव, रज्जू सराफ, पूर्व पार्षद बलविंदर मान, पूर्व पार्षद मुकेश राठौर, पार्षद सत्येंद्र चौबे, पार्षद संतोष दुबे, पार्षद अयोध्या तिवारी, राकेश चक्रवर्ती, उमेश पटेल, विष्णु विनोदिया, रामदास यादव, दिनेश ठाकुर, अनुरागं जैन गढ़वाल, झल्ले लाल जैन, सुनील सराठे, रम्बल विश्वकर्मा, अखिलेश शर्मा, शिव कुमार सोनी, अतुल जोसेफ, पीयूष सोन, संजू ठाकुर, दलबीर सिंह जस्सल, सुमन जैन, संजय वर्मा, पप्पू मामा, श्याम सोलंकी, रवि शर्मा, टीका राम कोष्टा, श्याम सुंदर कोरी, राजा पाण्डेय, अवधेश गुप्ता, सोनू सराठे, मनोज नामदेव, अखिलेश सेठ सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

