बीपीएड डिग्री अनिवार्य, फुटबाल, हॉकी और एथलेटिक्स विधा में पारंगत आवेदकों को प्राथमिकता, पुरुष वर्ग को मिलेगी वरीयता
साईडलुक, जबलपुर। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित तिलहरी स्थित विशिष्ट क्रीड़ा परिसर में पीटीआई के 6 रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि पीटीआई के लिए योग्य अभ्यर्थियों से 16 जुलाई की शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर कार्यालय कोच अधीक्षक जनजातीय कार्य विभाग, विशिष्ट बालक क्रीड़ा परिसर तिलहरी जबलपुर में जमा कर सकते हैं।
सहायक आयुक्त ने बताया कि अतिथि पीटीआई के पद के लिए आवेदक को बीपीएड डिग्रीधारी होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अतिथि पीटीआई की नियुक्ति की व्यवस्था पूर्णतः अस्थायी होगी। पीटीआई के रिक्त पद की पूर्ति होने पर अतिथि पीटीआई की सेवाएं स्वतः समाप्त मानी जाएंगी। अतिथि पीटीआई के लिए फुटबाल, हॉकी एवं एथलेटिक्स विधा में पारंगत आवेदक ही आवेदन कर सकेंगे।
नियुक्ति में पुरुष वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही जीएफएमएस पोर्टल में दर्ज, रजिस्टर्ड एवं स्कोर कार्डधारी आवेदकों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। चयन समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि अतिथि पीटीआई पद के लिए आवेदन की शर्तों, नियम और प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी कार्यालयीन समय में जिला क्रीड़ा प्रभारी संदीप वर्मा से मोबाइल नंबर 70001 32216 तथा कोच श्रीमति श्रुति राय से मोबाइल नंबर 94249 13128 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

