जबलपुर (प्रहलाद पीपरा)। मध्यप्रदेश में लंबे समय से चल रही नगरीय निकाय और पंचायती चुनाव की खींचतान पर विराम लगा और चुनावों को करवाने की घोषणा होते ही भाजपा पूरी नीति—रणनीति के साथ पुन: विजय का परचम लहराने तैयारी कर चुकी है और इसी के चलते आज संभागीय भाजपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभागीय प्रभारी प्रदेश महामंत्री संतोष राठौर एवं सहप्रभारी प्रदेश मंत्री दीपक सिंह नरवरिया पत्रकारवार्ता को संभोधित किया, जिसमें बताया गया कि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव में पिछड़ा वर्ग मोर्चा पूर्ण सक्रियता के साथ मैदानी स्तर पर कार्य करेगा।
पत्रकारवार्ता में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जबलपुर जिलाध्यक्ष संजय यादव सहित सभी जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थ्ति रहे।