जबलपुर। जबलपुर स्थित रानीताल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में राज्य स्तरीय ओपन बैंडमिटन टूर्नामेंट 27 जून से प्रारंभ हो रही है। प्रतियोगिता का आयोजन जिला बैंडमिटन एसोसिएशन के द्वारा किया जा रहा है। एसोसिएशन के पदाधिकारी एन.सुब्रामणि एवं लोकनाथ तिवारी द्वारा जानकारी के अनुसार 27 जून से 30 जून के बीच यह प्रतियोगिता आयोजित है जिसमें प्रदेश के विभिन्न आयुवर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

