जबलपुर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, पूसा, नई दिल्ली के नास कांपलेक्स के एपी सिंदे सभागार में प्राकृतिक कृषि-आधुनिक तकनीकी, समन्वय एवं समावेश विषय पर एग्री विजन 2022 के छठवें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय राज्यमंत्री पशुधन दुग्ध एवं मत्स्य पालन द्वारा विवि के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. गणेश कुमार कौतू को कृषि में कपास व धान की उन्नत किस्में के प्रजनक हेतु उत्कृष्ट कार्य करने के अलावा किनोवा फसल के शोध व प्रचार-प्रसार के साथ ही जीआई टैग और पीपीवीएफआर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर अति उत्कृष्ट कार्य करने के साथ ही अन्नदाता किसानों के उत्तरोत्तर उन्नयन व प्रगति हेतु सतत् शोध कार्यों को गति प्रदान करने का महत्वपूर्ण कार्य करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात वैज्ञानिक सम्मान से विभूषित किया गया। इस अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के महानिदेशक डॉ. त्रिलोचन महापात्र, उप महानिदेशक शिक्षा डॉ. आरसी अग्रवाल व अन्य उपस्थित रहे।