राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद् द्वारा बड़ेरिया मेट्रो प्राइम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगाया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
जबलपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद जबलपुर संभागीय इकाई द्वारा एक बार फिर संस्कारधानी के सभी पत्रकार साथियों एवं उनके परिवारों के लिए रविवार को मेट्रो प्राइम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल दमोहनाका में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ संजय मिश्रा, प्रभारी रीजनल डायरेक्टर हेल्थ के मुख्य आतिथ्य, बड़ेरिया मेट्रो प्राईम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राजीव बड़ेरिया के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित किया गया।
दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ
दीप प्रज्वलन कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया गया। जिसमें राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नलिनकांत बाजपेयी, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी सहित वरिष्ठ डॉक्टर्स उपस्थित थे। शिविर में करीब 115 पत्रकार उनके परिवार व अन्य उपस्थित लोगों का इलाज व जांच की गई।
इन जाचों की रही व्यवस्था
इस स्वास्थ्य शिविर में हार्ट स्पेशलिस्ट, मेडिसिन विषेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विषेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ उपस्थित रहे। शिविर में ब्लड प्रेशर, बल्ड शुगर, ईसीजी, रूटीन टेस्ट नि:शुल्क हुए व दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार परिषद के राष्ट्रीय संयोजक नालिनकान्त वाजपेयी, राष्ट्रीय अध्यक्ष परमानंद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष देवशंकर अवस्थी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गंगाचरण मिश्र, प्रदेश महासचिव राजेश दुबे, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष मयंक तिवारी,संभागीय अध्यक्ष राजीव उपाध्याय, एसपी गौस्वामी, रविन्द्र सुहाने, संभागीय उपाध्यक्ष विवेक यादव, युवा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष शुभम शुक्ला, महासचिव सुधीर खरे, प्रवक्ता सत्यजीत यादव, जिला अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, राजेंद्र मिश्रा, अनुराग दीक्षित, राजेन्द्र दुबे, अखिलेश दुबे, दिलीप तिवारी, मनोज मिश्रा, शिव चौरसिया, अभिषेक सोनी सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

