जबलपुर। स्मैक तस्करी के आरोप में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस सुजीत कुमार सिंह की अदालत ने जबलपुर के रहने वाले मनीष अहिरवार को डेढ़ वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पाॅंच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। एजीपी अरविंद जैन ने बताया कि 25 मई 2014 को हनुमानताल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्मैक की पुड़िया लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सिंधि कैंप के गेट के पास पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पुलिस को उसके कब्जे से 12 ग्राम स्मैक मिली थी।

