साईडलुक, जबलपुर। चालीसा व्रत मेला 2025 महोत्सव “चालीस दिनों तक चलने वाले महापर्व पर झूलेलाल मंदिर भरतीपुर में जलज्योति की पूजा अर्चना, आरती एवं पल्लव हुआ। मातायें, बहनें, व्रत एवं उपवास रखकर भगवान झूलेलाल मंदिर के गर्भगृह में स्थित विपत्ति निवारक जल देवता, वरूण देवता, भगवान झूलेलाल का पूजन अर्चन एवं जलाशय में दीपदान किया।
चालीसा व्रत की उपासना सुख-समृद्धिदायक-चालीसा व्रत महोत्सव मे आयोजित धर्मसभा में स्वामी अशोकानंद जी महाराज ने बताया हमारे प्रभु भगवान श्री झूलेलाल हमारे साथ हैं चालीसा उत्सव इसी विश्वास का प्रातीक हैं जीवन मे अध्यात्म का अति आवश्यक हैं तभी मनुष्य ज्ञान और प्रभु भक्ति से अंतरात्मा की शुद्धि की जाती हैं।
गर्भग्रह मे स्वामी प्रदीप महाराज, पंडित वेदांत महाराज के द्वारा थाली पूजन करवाया गया जिसमे ॐ, स्वस्तिक, नवग्रह, बहराणा, जल ज्योति का पूजन सभी व्रतधारियों को करवाया गया सभी व्रतधारी अपने सिर पर थाली रख कर परिक्रमा की गई।
आयोजन समिति के उद्धवदास पारवानी, दिलीप तलरेजा, रामचंद्र आहूजा, रमेश आहूजा, राजकुमार कांधारी, माधवदास कुंदवानी, श्रीचंद मध्यांनी, कैलाश वासवानी, धर्मेंद्र मंगलानी, त्रिलोक वासवानी, गोविन्द हीरानी, प्रकाश आहूजा, प्रकाश आसवानी, राजा सावलानी, विजय पंजवानी, बिल्लू हीरानी, गोपीचन्द्र खत्री सभी अनुष्ठान मे शामिल हुए।


