धुंधले बिल और जियो टैग में गड़बड़ी, सरपंच-सचिव पर कार्रवाई की तैयारी…
जनपद पंचायत डिंडौरी अंतर्गत ग्राम पंचायत कनाईसांगवा का मामला..
डिंडौरी,राठौर रामसहाय मर्दन| ग्राम पंचायत कनईसांगवा में 15वें और 5वें वित्त आयोग की राशि के दुरुपयोग की शिकायत पर जनपद पंचायत डिंडौरी ने गंभीर रुख अपनाते हुए जांच टीम गठित कर दी है। 9 मई को “साईड लुक न्यूज” में प्रकाशित खबर के अनुसार, पंचायत के सरपंच और सचिव द्वारा पारदर्शिता के नियमों का उल्लंघन करते हुए धुंधले बिल अपलोड कर जियो टैग के माध्यम से अनियमित तरीके से राशि आहरण किया गया।
इस मामले को जनपद सदस्य संतोष सिंह चंदेल ने 22 अप्रैल को सामान्य सभा में उठाया, जिस पर सदन ने प्रस्ताव पारित कर जांच के निर्देश दिए थे। उसी के परिप्रेक्ष्य में जनपद पंचायत द्वारा ताराचंद लोमेश (खंड पंचायत अधिकारी) और नरेन्द्र सिंह करचाम (सहायक लेखाधिकारी, मनरेगा) की दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत डिंडौरी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 7 दिवस के भीतर जांच कर प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
पूर्व में प्रकाशित खबर….



