कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया…
डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में मौजूद डॉ. आरएस ठाकुर, डॉ विपिन राजपूत से निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता, भर्ती मरीजों की जानकारी, मौसम के अनुसार अधिकतर फैलने वाली बीमारियों पर चर्चा की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चस्पा किए डॉक्टर एवं स्टाफ नर्स की सूची के संबंध में कहा कि बैनर न लगाकर वॉल पेंटिग एवं सूचना पटल पर जानकारी लगायी जाए। रोगी कल्याण में उपलब्ध बजट एवं जरूरी दवाईयां को उपलब्ध कराने के लिए जिला चिकित्सालय अधिकारी को दवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने पोषण पुर्नवास केन्द्र बजाग का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ. विपिन राजपूत एवं महिला बाल विकास विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि विकासखंड के अन्य ग्रामों का निरीक्षण कर कुपोषित बच्चों पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती करने के निर्देश दिए साथ ही बच्चों की देखभाल करने का आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने ग्राम पंचायत खम्हेरा का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण न करने पर एमपीडब्ल्यू, आशा कार्यकर्ता उपस्थित न होने पर उन्हें सीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम खम्हेरा भर्रा टोला में संचालित आंगनवाडी केन्द्र नियमित संचालित न होने आंगनवाडी कार्यकर्ता नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने खम्हेरा ग्राम पंचायत के नीचे टोला के सरस्वती स्व सहायता समूह को बैगा विकास विभाग से एनआरएलएम के द्वारा सोलर सिस्टम, मिक्चर मशीन, तूफान वाहन, फलदार वृक्षारोपण संचालित समूह की दीदीयों से चर्चा करते हुए नियमित रूप से कार्य करने के लिए निर्देशित किया। समूह की दीदीयों को संबंधित विभाग को समय समय पर सहयोग करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने पीएचई विभाग द्वारा संचालित ग्राम पंचायत खम्हेरा और दादर टोला चांडा के ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने एवं जलजीवन मिशन को 1 माह के अन्दर ग्रामीण क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाकर पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत खम्हेरा में पेरीफेरल स्टॉन बैंड निर्माण कार्य 10.78 लाख से निर्माण किया गया जो पूर्णतः सौर ऊर्जा से संचालित है निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत खम्हेरा द्वारा तैयार किया गया। जिससे 75 घरों को पेयजल उपलब्ध हो रहा है। तथा निर्माणाधीन एजेंसी को विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने क निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर, एसडीएम बजाग श्री वैधनाथ वासनिक, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग डॉ. संतोष शुक्ला, डीपीसी राघवेन्द्र मिश्रा, तहसीलदार, बीआरसी, बीईओ, एसडीओ मनोज उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



