(रामसहाय मर्दन)डिंडौरी | जिले के ग्राम बड़ी बिछिया के 15 वर्षीय नाबालिग ने नगर के व्यापारी अनिल खनूजा पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित बालाक ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह डिंडौरी में अनिल खनूजा की दुकान पर 22 अप्रैल से 150 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से काम कर रहा था। घर पर आवश्यक कार्य आ जाने के कारण वह दो दिन काम पर नहीं आ आया। वह जब दुकान लौटा तो अनिल ने उसे आगे से काम पर आने के लिए मना कर दिया। इस पर पीड़ित बालक ने अपना मेहनताना मांगा तो व्यापारी ने पहले गाली-गलौच की और फिर तमाचा जड़ दिया। साथ ही जान से मरवा डालने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि घटना की रिकॉर्डिंग दुकान में इन्स्टॉल CCTV में हुई है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से व्यापारी अनिल खनूजा पर बाल संरक्षण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध करने और मेहनताना राशि दिलवाए जाने की मांग की है।
डिंडौरी: ग्राम बड़ी बिछिया निवासी 15 वर्षीय नाबालिग ने डिंडौरी के व्यापारी पर लगाए मारपीट के आरोप, सिटी कोतवाली में की लिखित शिकायत
You Might Also Like
Stay Connected
- Advertisement -

