डिंडौरी| राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देश अनुसार जनपद शिक्षा केन्द्र करंजिया में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान माडल का प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें पूरे विकासखंड से माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों से शिक्षकों ने विभिन्न माडलों के लेकर उत्कृष्ट विद्यालय करंजिया में प्रस्तुत किया। इसी तारतम्य में एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा के छात्रों ने स्वास्थ्य विभाग/सामाजिक विज्ञान और स्वच्छता की तीन माडलों को ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। एकीकृत माध्यमिक विद्यालय जोगीग्वारा के माडलों को बीआरसी अजय राय बीएसी अरूण यादव/शैलेष जैन ने अवलोकन किया। संस्था प्रमुख राम कुमार गर्ग शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा सभी विकास खंड के माडलों का अवलोकन किया और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट माडलों को जिला स्तर के लिए चयनित किया जाएगा।



