डिण्डौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024 के लिए घोषित “अति-उत्कृष्ट सेवा पदक” और “उत्कृष्ट सेवा पदक” से डिण्डौरी जिला पुलिस के पांच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिण्डौरी में पदस्थ सूबेदार (अ) पहल सिंह पटटावी और उप निरीक्षक (अ) धनेश अवधिया को उनकी अति-उत्कृष्ट सेवाओं के लिए “अति-उत्कृष्ट सेवा पदक” प्रदान किया गया है।
वहीं, उप निरीक्षक (अ) सहजराम कोकड़िया, प्रआर 228 हेमसिंह पेन्द्रो (महिला सुरक्षा शाखा), तथा प्रआर 101 लाल बहादुर परस्ते (थाना बजाग) को “उत्कृष्ट सेवा पदक” हेतु चुना गया है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा ने सभी चयनित पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सम्मान जिला पुलिस की कार्यक्षमता और समर्पण का प्रतीक है।

