डिंडौरी: नशामुक्ति अभियान के क्रियान्वयन हेतु समिति का गठन

डिंडौरी: नशामुक्ति अभियान के क्रियान्वयन हेतु समिति का गठन

डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)।कलेक्टर रत्नाकर झा ने नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत नशीले पदार्थाें तथा शराब के सेवन के दुष्परिणामों से आमजन को जागरूक करने हेतु अवेयरनेस काउंसलिंग, पुनर्वास जागरूकता कार्यक्रमों के लिए समिति गठन करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक कलेक्टर समिति के अध्यक्ष होंगे तथा पुलिस अधीक्षक डिंडौरी, वन मण्डलाधिकारी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, परियोजना अधिकारी जिला शहरी एवं विकास अधिकरण, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, परियोजना अधिकारी जिला शिक्षा केन्द्र, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण, जिला जनसंपर्क अधिकारी, सहायक संचालक पिछड़ावर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग, जिला आबकारी अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी डिंडौरी सदस्य होंगे।

administrator, bbp_keymaster

Related Articles