◆एकता दौड़ में हिस्सा लेकर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प:-
डिंडौरी/शहपुरा| लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर क्षेत्र में जगह–जगह एकता दौड़ का सोमवार को आयोजन हुआ|इस दौरान लोगों ने राष्ट्र की एकता व अखंडता से जुड़ी शपथ ली इसी कड़ी में डिंडौरी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम के मार्गदर्शन में जिले के प्रत्येक थाना चौकी में रन फॉर यूनिटी आयोजित की गयी है इस उपलक्ष्य में अनुभाग शहपुरा में एसडीओपी मुकेश अविन्द्रा के नेत्रत्व में थाना प्रभारी शहपुरा अखिलेश दाहिया द्वारा थाना क्षेत्र शहपुरा,कोहनी देवरी, मानिकपुर,अमेरा,में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में मेराथन दौड़ एवं शपथ का कार्यक्रम आयोजित कराया गया शासन के निर्देशानुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती के अवसर पर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों व पुलिसकर्मी ने राष्ट्रीय एकता और देश के विकास के लिए शपथ लिया लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल ने स्वतंत्रता के पश्चात देश के रियासतों का एकीकरण करने में विशेष योगदान दिए थे जिसके कारण भारत में गणतंत्र की स्थापना हुई इस अवसर पर अखंडता के लिए सभी शिक्षक और पुलिसकर्मी एवं छात्र छात्राओं ने शपथ लिया इस कार्यक्रम में, मानिकपुर बालक छात्रावास अधीक्षक पीएस मरावी, जुबेर अली, रुकमणी, पप्पू प्रदीप कुमार झरिया एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।