डिंडौरी| विरोध कर रहे पटवारियों के समर्थन आया जबलपुर सम्भागाध्यक्ष…

डिंडौरी| विरोध कर रहे पटवारियों के समर्थन आया जबलपुर सम्भागाध्यक्ष…

अधिकारियों के तानाशाही के खिलाफ आंदोलन को और उग्र रूप देने दी चेतावनी

डिंडौरी| म.प्र.पटवारी संघ के जबलपुर संभाग अध्यक्ष गीतेन्द्र बैरागी ने शहपुरा पहुँचकर,हड़ताल कर रहे पटवारियों को पूरे संभाग का समर्थन दिया और अधिकारियों के तानाशाही के खिलाफ आंदोलन को और उग्र रूप देने की चेतावनी दी। तहसील शहपुरा जिला डिंडौरी के पटवारी विगत दिनों शुक्रवार से शहपुरा एसडीएम पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर हड़ताल पर चले गए हैं,पटवारियों के लगातार चल रहे हड़ताल से किसानों और आमजन को समस्या होने लगी है। तहसील कार्यालय वर्तमान में सूना पड़ा है, जिस कारण अधिकतर किसान अपनी समस्या को लेकर तहसील के चक्कर काट रहे हैं और सम्बंधित अधिकारी समस्या को समाधान करने के मूड में नहीं है। आखिर कब तक चलेगी हड़ताल, शासन-प्रशासन को चाहिए की आंगे आकर हड़ताल को तत्काल समाप्त करवाए जिससे किसानों को राहत मिल सके। शहपुरा में हड़ताल से सबंधित कार्यक्रम में म.प्र. पटवारी संघ के जबलपुर संभाग के संभाग अध्यक्ष गीतेन्द्र बैरागी, प्रान्त सह-महामंत्री योगेश तिवारी, जिला अध्यक्ष बलीराम सिंह भवेदी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ गीतांजलि सिंह ठाकुर, तहसील अध्यक्ष शहपुरा पप्पू पटेल, तहसील अध्यक्ष डिंडोरी जितेंद्र रजक, तहसील अध्यक्ष बजाग गणेश सैयाम, डिंडोरी संघ संरक्षक हीरेन्द्र सूर्याम सहित शहपुरा के समस्त पटवारी उपस्थित रहे।

editor

Related Articles