डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जनपद पंचायत अमरपुर में सचिव होबलाल धनगर के सेवानिवृत विदाई कार्यक्रम जनपद पंचायत के सभा हाल में जनपद पंचायत के मुखिया सीईओ लोकेश नारनौरे की उपस्थिति में सभी सचिव, सहायक सचिव, सहायक यंत्री प्रियंका मरावी, एपीओ,सहायक लेखाधिकारी, उपयंत्री,पंचायत समन्वयक, पंचायत अधिकारी उपस्थित रहकर ,सेवानिवृत हो रहे सचिव होबलाल धनगर को सम्मान पूर्वक फूल मालाओं से स्वागत के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किया । जहां सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा ने होबलाल धनगर के जीवन गाथा को बताया उनके कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि धनगर के कार्यकाल सादगी से भरा रहा है वहीं सीईओ लोकेश ने बताया कि होंब लाल अनुशासन में रहकर अपने कार्यकाल को पूर्ण किया है भविष्य में स्वस्थ और दीर्घायु की कामना की गई।। सीईओ लोकेश ने सेवानिवृत्त हुए सचिव को सम्मान पूर्वक शासकीय वाहन में बैठाकर घर तक पहुंचाया।



