डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| शासकीय शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिमण्डल ने मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री और शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे से सार्थक एप में सुधार के लिए एक ज्ञापन सौंपा। शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सुशासन के लिए प्रशासनिक अमले में सुधार के लिए जनहितैषी कदम उठाया है और शासकीय शिक्षक संगठन इसका स्वागत करता है। शासन द्वारा शिक्षकों को 10:30 से 4:30तक का समय निधारित है लेकिन सार्थक एप में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक का समय है जिसकी सुधार किया जाऐ। वही अधिकांश शिक्षक बीएलओ का कार्य कर रहे है, और कार्यालय के कई कार्य से बैठक में जाते है अनेक कार्य करते है ऐसे में एप में लगे जीपीआरएस के माध्यम से देखा जा सकता है वहीं सार्थक एप कार्य क्षेत्र में ही लागिन एवं लाग आऊट होता है। जिसकी में सुधार एप में किया जाए ,समय का सुधार हो और वास्तविक कार्य करने वाले स्थान और कार्य की फोटो अपलोड करने की सुविधा एप में होनी चाहिए। शासकीय शिक्षक संगठन ने कहा कि स्कूल से वास्तविक कार्य से शासन के कार्य से जाने पर सक्षम अधिकारी के द्वारा लिखित दस्तावेज और फोटो को सत्यापन करने की व्यवस्था सार्थक एप में होनी चाहिए। शासकीय शिक्षक संगठन की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मध्यस्थता कर मध्य प्रदेश सरकार से एप में सुधार करने का आश्वासन दिया। जनहितैषी एप जनता के हित में है और इनमें आ रही समस्या को सरकार ठीक करेगी।



