◆ प्रसव के बाद महिला की हालात थी गंभीर:-
(रामसहाय मर्दन) डिण्डौरी। जिला अस्पताल में भर्ती खून की कमी से जूझ रही प्रसूता महिला रितु बनवासी पति राजेश बनवासी उम्र 28 वर्ष ग्राम चुनपथरी को ब्लड देकर जागरूक युवक ने प्रसूता की जान बचाई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम चुनपथरी निवासी राजेश वनवासी अपनी पत्नी रितु बनवासी को कुछ दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहाँ प्रसूता ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है जिसके बाद खून की कमी हो होने के कारण प्रसूता महिला की हालत गंभीर होने लगी थी। जिसके बाद चिकित्सकों द्वारा उसे बेहतर इलाज के लिए जल्द ब्लड चढ़ाने की बात कही। वहींं ब्लड नहीं मिलने के कारण महिला की हालत धीरे-धीरे गंभीर होती जा रही थी। वहीं प्रसूता की खून की कमी की जानकारी के चलते परिजनों के द्वारा सोशल मीडिया में शेयर किया गया। सोशल मीडिया से जानकारी मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र मांडवे ग्राम कोको निवासी 30 वर्षीय युवक ने जिला अस्पताल पहुंच कर गंभीर महिला को अपना रक्त देकर उसकी जान बचा कर इंसानियत का परिचय दिया। साथ ही देवेंद्र मांडवे द्वारा ब्लड देकर महिला की जान बचाई जाने की खबर के बाद प्रसूता महिला के परिजनों सहित कई स्थानीय लोगों ने युवक को बधाई दी।

