◆ मोदी जी के 8 साल पूर्ण होने पर होंगे सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम
(रामसहाय मर्दन) डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार व जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक के पूर्व मंचासीन सभी अतिथियों ने भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की गई। बैठक मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के 08 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आगामी कार्यक्रम 1 से 15 जून तक जिले मे सम्पन्न कराया जाना है, जिसमे सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण हेतु प्रमुख कार्यक्रम किसान, ओ.बी.सी. एस.सी. एस.टी, महिला, शहरी गरीब एवं कमजोर वर्ग, विख्यात हस्तियां, बूथ स्तर पर मीडिया लाभार्थी का वीडियो, टीकाकरण एवं सेवा, रैली, विकास तीर्थ बाइक रैली एवं केन्द्रीय मंत्रियों का प्रवास इत्यादि कार्यक्रम दिये गये है, जिसके लिए जिले से प्रभारी एवं सहप्रभारीगण नियुक्ति किये है। हम सभी को मतदान केन्द्रो मे जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना है। अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि हमारी केन्द्र व राज्य सरकार हमेशा से ही गरीब, शोषित वंचितो के कल्याण के लिए हमेशा समर्पित रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल का यह 08 वर्ष पूर्ण होने वाला है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नडडा का प्रवास एवं कार्यकर्ता सम्मेलन भोपाल मे 01 जून को होना है, जिसमे हमारी जिले से सभी अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह ठाकुर व आभार जिला महामंत्री अवधराज बिलैया ने व्यक्त किया। इस दौरान पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र पाठक, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला उपाध्यक्ष मनोहर सोनी, सुशीला मार्को, इन्द्रावती धुर्वे, बद्रीप्रसाद साहू, महेश सिंह पाराशर, जिला मंत्री मनका वनवासी, अनुराग गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, सह मीडिया प्रभारी अनुप गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सोशल मीडिया सहप्रभारी ओमप्रकाश ठाकुर, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छाबड़ा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, मण्डल अध्यक्षगण हेमसिंह राजपूत, राजकुमार मोंगरे, सुशील राय, घनश्याम कछवाहा, बीरेन्द्र साहू, जयसिंह सरैया, सुदामा बर्मन, प्रमोद साहू, सोनेलाल परस्ते, रामानुज राव, सुदील बरमैया, जे.एस. मरकाम, कुवंरिया मरावी, गंगुदास मानिकपुरी, ओमप्रकाश साहू, डाॅ. श्वेता जैन, राजेश यादव, रमेशचंद राठौर, नवीन चैरसिया, अशोक संत, सोनूलाल नंदा, डाॅ. धर्मेंन्द्र जैतवार, भागीरथ उरैती, राहुल पाण्डे, जयंत हथेश, तानसिंह राठौर सहित कार्यकर्तागण मोजूद रहे।