डिण्डौरी/अमरपुर| जनपद पंचायत अमरपुर के सभागार में नवनिर्वाचित सरपंचों का बैठक आयोजित किया जाना था। इसमें सरपंच संघ का गठन होना था। बैठक में ब्लॉक की ग्राम पंचायतों के सरपंच शामिल हुए कार्यक्रम में सर्वसम्मति से नवीन सरपंच संघ की कार्यकारिणी गठित की जानी थी। और नव निर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का का गठन किया जाना था परंतु गुटबाजी के कारण सरपंच संघ अध्यक्ष का चुनाव हुआ निरस्त। सरपंच संघ चुनाव में आए दिन नए-नए मोड आ रहे है। जिसके कारण नवनिर्वाचित सरपंचों में आज नाराजगी दिखाई दे रहा है। नवनिर्वाचित सरपंचों का मानें तो सरपंचों ने सरपंच संघ चुनाव का निर्णय रविवार 09.10.2022 को जनपद के सभागार में बैठक उपरांत सरपंच संघ के अध्यक्ष चुनाव पर मुहर लगाना था जो आपसी सामंजस्य स्थापित न होने से नवनिर्वाचित सरपंचों में आज जनपद सभागार में गुटबाजी देखने को मिला। जनपद में हुआ विगत दिवस सरपंच संघ के अचानक बैठक से फिर कुछ नामी सरपंचों के आपसी सहमति से गजेन्द्र ठाकुर को सरपंच संघ के अध्यक्ष बनाये जानें से दूसरे घेमा में सरपंचों की गुटबाजी साफ़ दिखाई दिया अब यह देखना होगा कि क्या गजेन्द्र ठाकुर ही सरपंच संघ के अध्यक्ष होंगे या नवनिर्वाचित सरपंचों को नया सरपंच संघ का अध्यक्ष मिलेगा। बैठक में ये रहे उपस्थित गजेन्द्र ठाकुर अलौनी, मालती बाई खैरदा,शिया धुर्वे भपसा,कलिया बाई मनौरी, प्रीतिमा साण्डया भैसवाही,सेवकली धुर्वे झरना घुघरी,बंसती बाई खजरी,महिया बाई बरसिंगा ,होम सिंह मरावी मोहनझिर,दल सिंह मरावी गिठौरी, देवेन्द्र साण्डया भाखा, फूल सिंह मरकाम कमको मोहनियां, अमृत परस्ते चांदपुर, डॉ राय सिंह मरकाम घेवरी नवनिर्वाचित सरपंच रहें उपस्थित।