साईडलुक, दमोह। वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर सिंग्रामपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर उनकी राजधानी सिंग्रामपुर पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत हुआ।

वहीं दमोह पहुचने से पहले उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जबलपुर ज़िले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली का भूमिपूजन किया।


