साईडलुक, जबलपुर। अखिल भारतीय पावरलिफ्टिंग एवं बेंच प्रेस प्रतियोगिता में म.प्र. पावर कंपनी की टीम के संजय सिंह व मनोज वर्मा ने स्वर्ण पदक जीतने का गौरव प्राप्त किया है, उनकी इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने विजेताओं से मुलाकात कर उनका अभिनंदन एवं सम्मान करते हुये बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि सोनीपत हरियाणा में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश की 15 टीमों के लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। मध्यप्रदेश की टीम ने 9 गोल्ड और 4 सिल्वर मेडल जीतकर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मध्यप्रदेश पावर कंपनी के संजय सिंह व मनोज वर्मा ने अपने-अपने वजन वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर मध्यप्रदेश पावर कंपनी का नाम रोशन किया।

