जबलपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पूर्व पार्षद एडवोकेट तेज कुमार भगत ने नगर निगम महापौर एवं प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निगम की नाक के नीचे नगर निगम के जनसंपर्क विभाग की मिली भगत से करोड़ों रुपया का एडवर्टाइजमेंट के लिए दिए गए विज्ञापन होर्डिंगों में धांधली करके भ्रष्टाचार किया जा रहा है जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिस जनता की सुविधा के लिए पब्लिक टॉयलेट बनाए गए हैं आज उन पब्लिक टॉयलेटों में ताला जड़ दिया गया है। और उन टायलेटों में विज्ञापन होर्डिंग लगाकर लाखों करोड़ों रुपए की कमाई की जा रही है।
जिसका नगर निगम में कोई लेखा-जोखा देखने को नहीं मिल रहा है। सारे पब्लिक टॉयलेट आज सिर्फ विज्ञापन लगाने के लिए होर्डिंग बनकर रह गए है। चाहे वह शास्त्री ब्रिज के नीचे होर्डिंग या फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय, नागरथ चौक हो हर पब्लिक टॉयलेट की यही स्थिति है। निगम कुंभकरणीय निद्रा में मगन है और उसके नाक के नीचे लाखो रुपए का विज्ञापन घोटाला चल रहा है एडवरटाइजिंग एजेंसियों पर करोड़ों रुपए की देन दारी निकल रही है उसकी वसूली नही की जा रही है।

