साईडलुक, जबलपुर। कलमवीर संघर्ष संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक गिरीश पाण्डे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक तिवारी के आदेशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष शुभम् शुक्ला की सहमति से जबलपुर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा की गई है, जो पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा करने के लिए काम करेंगे।
जिला अध्यक्ष सृजन शुक्ला एवं जिला महासचिव रघुनंदन शक्ला को मनोनित किया गया है। वहीं जिला प्रवक्ता राहुल पांडे को बनाया गया है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष अजहर खान (प्रथम), उपाध्यक्ष अजहर खान (द्वितिय), उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष नीरज उपाध्याय, सचिव अमित झा, सचिव धरम गौतम, सचिव अंकित उपाध्याय, सचिव सुनील सेन, सह-सचिव अमन पटैल, सह-सचिव सुधीर शुक्ला, सह-सचिव आदित्य विश्वकर्मा, सह-सचिव दिलीप तिवारी को बनाया गया है। जो सभी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने अनुभव और समर्पण के लिए प्रसिद्ध हैं।
कलमवीर संघर्ष संगठन के सदस्यों ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया है और उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नई कार्यकारिणी पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करेगी और पत्रकारों के हितों की रक्षा करेगी।
जबलपुर जिले की कार्यकारिणी की घोषणा के बाद जिले में युवा पत्रकारों के बीच खुशी की लहर है। उन्होंने कलमवीर संघर्ष संगठन में युवा पत्रकारों को विषेश पदों पर स्थान दिए जाने पर संगठन का आभार जताया है। उनके अनुसार युवा पत्रकारों को संगठनात्मक कार्यो में अपना कौशल दिखाने का मौका पहली बार कलमवीर संघर्ष संगठन में मिला है।

