साईडलुक, जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के विश्वविद्यालय प्रबंधन संस्थान में सत्र 2024-25 के लिए एमबीए पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया 30 सितंबर से प्रारंभ कर दी गई है। संस्थान के निदेशक प्रो. आशीष शर्मा के मुताबिक प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 23 अक्टूबर तक विभिन्न चरणों में संचालित की जा रही प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी निदेशक तकनीकी शिक्षा संस्थान भोपाल की वेबसाइट dte.mponline. gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

