डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा के निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 अंतर्गत मतदान दल से सतत समन्वय हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम के माध्यम से मतदान दल के सकुशल मतदान केंद्र पर पहुंचने की जानकारी और मतदान दिवस को प्रति 2 घंटे के मतदान की जानकारी प्राप्त की जा रही है।जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी सलिल गर्ग वन मंडलाधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी रंजीत सिंह ठाकुर जिला प्रबंधक लोक सेवा, श्रीमती राधिका कुसरो उप महाप्रबंधक जिला व्यापार उद्योग केंद्र डिंडोरी, विनय अवधिया लोक सेवा, स्वप्निल अवस्थी पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण विभाग, संतोष बनोटे प्रशिक्षक आरसीबीसी, महिला बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक तथा पटवारियों सहित जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के कर्मचारियों द्वारा प्रथम एवं द्वितीय चरण के मतदान की जानकारी संकलित करने का कार्य सुचारू रूप से किया गया है। साथ ही आज त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के तृतीय चरण के मतदान की जानकारी संकलित करने का कार्य लगातार जारी है।

