जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ का मामला..
डिंडौरी, रामसहाय मर्दन| विगत दिनों समनापुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ के सरपंच, सचिव के द्वारा बिना सीसी सड़क निर्माण कराए ही सामग्री के नाम पर लाखों निकालकर का मामल सामने आया था।
जारी नोटिस के मुताबिक….
बता दें कि मामले को लेकर साईड लुक न्यूज के द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया था जिस पर संज्ञान लेते हुए जनपद पंचायत सीईओ सीपी साकेत ने ग्राम पंचायत सरपंच उर्मिला धुर्वे और प्रभारी सचिव रमेश पट्टा को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है जिसमे उल्लेख किया गया है आपके द्वारा मेनरोड से आश्रम तक पांचवे वित्त से सीसी सड़क निर्माण कार्य कराए बिना ही 1.46 लाख रुपए का आहरण कर लिया गया है। जिसके संबंध में 2 दिनों सरपंच,सचिव समक्ष उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करें। संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जावेगी,जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी आपकी होगी।
ये रहा पूरा मामला..
दरअसल जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुकर्रामठ के सरपंच उर्मिला धुर्वे और प्रभारी सचिव रमेश पट्टा के द्वारा बिना सीसी सड़क निर्माण कराए ही आपसी सांठगांठ कर पांचवा वित्त से 01लाख 46 हजार रू. आहरण कर लिया गया है। बता दें कि ग्राम पंचायत कुकर्रामठ में सीसी सड़क का निर्माण मेन रोड से आश्रम तक पांचवा वित्त के 4 लाख 37 हजार रू. की लागत से होना था, लेकिन जिन्हे सीसी सड़क निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। वे ही अपने जेब भरने बिना सीसी सड़क निर्माण कराई ही सामग्री खरीदी का फर्जी बिल लगाकर सरकारी राशि का बंदरबांट किया गया है।
गौरतलब यह है कि ग्राम पंचायत कुकर्रामठ के सरपंच उर्मिला धुर्वे और प्रभारी सचिव रमेश पट्टा के द्वारा विगत दिनांक 06/08/2024 को संस्कार ट्रेंड को पांच डम्फर गिट्टी खरीदी के नाम पर 80 हजार रुपए का बिल और दिनाँक 07/08/2024 तीन डम्फर रेत खरीदी के पर 66 हजार रुपए का फर्जी बिल भुगतान किया गया, किंतु मौके पर कोई भी निर्माण सामग्री की खरीदी नहीं की गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस फार्म को सामाग्री खरीदी का भुगतान किया गया है व ग्राम कुकर्रामठ पंचायत सरपंच उर्मिला धुर्वे का रिश्तेदार है जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि ग्राम कुकर्रामठ पंचायत में सरपंच, सचिव के द्वारा मिलीभगत कर स्वयं को आर्थिक लाभ पहुंचाने किस कदर सरकारी राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों के द्वारा मौके में कोई सीसी सड़कों के निर्माण नहीं कराया गया है और बिना सीसी सड़क बनाए शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।
वहीं उक्त मामले को लेकर अब जनपद पंचायत समनापुर सीईओ सीपी साकेत के द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है अब देखना यह है कि क्या गड़बडी करने वाले दोषियों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई की जाएंगी या फिर अभयदान मिलेगा।



