डिंडौरी,रामसहाय मर्दन| विकास खंड समनापुर अंतर्गत शासकीय विद्यालय सी एम राइज खुड़िया में पुलिस हमारे मित्र के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समनापुर थाना प्रभारी कामेश कुमार धूमकेती , भारत राजपूत के अध्यक्षता और लखन बर्मन उपस्थित में बच्चों को उनकी सुरक्षा व्यवस्था संबधी पुलिस की भूमिका पर थाना प्रभारी के द्वारा सरल सहज शब्दों में जानकारी दी गई वहीं बच्चों के द्वारा भी प्रश्न किए गए जिनका संतोष जनक उत्तर से सभी बच्चे व पालक उत्साहित दिखे कार्यक्रम के अन्तिम कड़ी में प्राचार्य अमर सिंह ठाकुर एवम भारत सिंह राजपूत के द्वारा भी सारगर्भित उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम में सरमन गौतम, एम. पी.चौबे,कोप सिंह, मोहन ठाकुर व समस्त ग्रामवासी उपस्तिथि रहे। जहां कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीप भान राठौर के द्वारा किया गया।



