डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| जनजातीय कार्य विभाग, जिला डिण्डौरी ने जिले के छात्रावासों, आश्रमों एवं कन्या शिक्षा परिसरों के संचालन को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विभाग द्वारा 139 छात्रावासों में अधीक्षकों की नई नियुक्ति कर दी गई है। कई वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को हटाकर नए कर्मचारियों को अधीक्षक का दायित्व सौंपा गया है।

इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर (जनजातीय कार्य) विभाग डिण्डौरी द्वारा ज.जा.कार्य/छात्रावास/ को आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार, प्रशासनिक सुविधा एवं संचालन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु कॉलम अनुसार सूचीबद्ध छात्रावासों, आश्रमों, कन्या शिक्षा परिसरों एवं कल्याण क्रीड़ा परिसरों में अधीक्षक का कार्यभार संबंधित कर्मचारियों को सौंपा गया है। यह नियुक्ति आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।
सूची क्लिक करें
जिले की कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या द्वारा की गई इस प्रशासनिक सर्जरी के तहत वर्षों से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को हटाया गया है। सूत्रों के अनुसार, करंजिया स्थित छात्रावास में भूपेंद्र सिंह करचाम को नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इस कदम से छात्रावासों की व्यवस्था में निश्चित ही सुधार आएगा और विद्यार्थियों को भी बेहतर वातावरण मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि अब प्रशासन की नजर सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत पदस्थ कर्मचारियों पर है, जहां जल्द ही इसी तरह की समीक्षा और फेरबदल संभव है।



