डिंडौरी,राठौर रामसहाय मर्दन| जिले के विकासखंड समनापुर के ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पटवारी हल्का नंबर 157 के पटवारी अविनाश के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत सौंपी है। शिकायत में पटवारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि वह ग्राम में मुख्यालय नहीं बनाता और अधिकतर समय शराब के नशे में रहता है।
ग्रामीणों के अनुसार पटवारी से संपर्क करना कठिन है और वह फौती, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा-खसरा, किसान सम्मान निधि जैसे कार्यों के बदले 10,000 से 20,000 रुपये की रिश्वत मांगता है। शिकायत में यह भी लिखा गया है कि अविनाश खुलेआम कहता है, “पैसा नहीं दोगे तो काम नहीं होगा, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।”
इन तमाम आरोपों के चलते ग्रामवासियों ने मांग की है कि पटवारी अविनाश को उनके पद से तत्काल हटाया जाए ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और राजस्व कार्यों में राहत मिल सके।



