डिंडौरी, राठौर रामसहाय मर्दन| आगामी 07 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बैगा सम्मेलन में आगमन के मद्देनज़र कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा, हेलीपेड, पार्किंग, बैरिकेडिंग, मंचीय व्यवस्था, साफ-सफाई एवं बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने जिले के समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ सम्मेलन को सफल बनाने हेतु समन्वय पर चर्चा की। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, अधोसंरचना और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई।
निरीक्षण और समीक्षा बैठक में डीएफओ पुनीत सोनकर, अपर कलेक्टर सुनील शुक्ला, सीईओ जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर, एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, प्रभारी सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री भारती मेरावी, तहसीलदार भरत सिंह बट्टे सहित सभी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



