डिंडौरी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के मार्गदर्शन में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस माध्यमिक शाला चटुआ में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षक संबल प्रसाद, झनक लाल, बिलगर राम, सुजान चंदेल, शंभू सिंह तुमराली, देवकरण ठाकुर सहित नव अंकुर संस्था से अरुण कुमार चंदेल, मेंटर रघुनाथ सिंह तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से भागवद बिलगार व संदेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों, नव अंकुर सदस्यों और स्कूली बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास किया। योग दिवस के इस आयोजन में श्री शंभू सिंह तुमराली ने बच्चों को प्रतिदिन सुबह योग करने की सलाह दी तथा योग के शारीरिक और मानसिक लाभों की जानकारी दी। इस मौके पर बच्चों में योग के प्रति उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।


