डिंडौरी, रामसहाय मर्दन|शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम पूर्व केबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन। शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग डिंडोरी और संभागीय उपायुक्त कार्यालय जबलपुर में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षकों को उच्च पद प्रभार और क्रमोन्नति सूची में भारी धांधली की गई है। जहां एक ओर मध्य प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ उच्च पद प्रभार के आदेश दिए गए हैं वहीं जबलपुर जनजातीय कार्य विभाग संभागीय कार्यालय में टुकड़ों में सूची जारी करना और एक साथ सूची जारी न करना संदेह पैदा करता है। अभी भी बहुत शिक्षकों को उच्च पद प्रभार पर पदाकंन नहीं किया गया है। मध्यप्रदेश सरकार ने सभी के साथ न्याय किया है वहीं जनजातीय कार्य विभाग जिला डिंडोरी में प्राथमिक शिक्षकों की क्रमोन्नति सूची टुकड़ों में जारी करना भारी धांधली की ओर इशारा करते हैं। सभी जिलों में संकुल प्राचार्य से 12/24साल पूरे करने वाले प्राथमिक शिक्षक की सूची संकलन कर एक साथ आदेश जारी कर रहे वहीं डिंडोरी जिले में मे अलग अलग सूची जारी करना परे से बाहर है।एक कार्यक्रम के दौरान शासकीय शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय के नाम एक पत्र पूर्व केबिनेट मंत्री और शहपुरा विधायक माननीय ओमप्रकाश धुर्वे को सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। शहपुरा विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जनजातीय कार्य विभाग की धांधली को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया है। वहीं शासकीय शिक्षक संगठन ने आगे बताया कि जनजातीय कार्य विभाग जिला डिंडोरी में दूसरी सूची जारी कर सैंकड़ों शिक्षकों को प्रथम व द्वितीय क्रमोन्नति का आदेश शीघ्र जारी नहीं किया जाता तो कार्यालय कलेक्टर के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन डिंडोरी की होगी।



