डिंडौरी(रामसहायमर्दन)। पुलिस अधीक्षक महोदय मार्गदर्शन और एसडीओपी के निर्देशन में सिटी कोतवाली में अगामी त्यौहार के नाग पंचमी, रक्षाबंधन और मोहर्रम के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा उपाध्याय, तहसीलदार गोविंदराम सलामे और थाना प्रभारी सीके सिरामे के द्वारा सामाजिक सदस्यों से आगामी कार्यक्रम की जानकारी ली गई। उपस्थित सदस्यों के द्वारा आगामी त्योहारों में होने वाले कार्यक्रम के लिए अपने- अपने विचार व सुझाव व्यक्त किया गया। बैठकआयोजन थाना प्रभारी सी के सिरामे के द्वारा किया गया। बैठक में नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश पाराशर, समाजसेवी हरिहर पाराशर, शिवसेना जिला प्रमुख मुरली मनोहर पाराशर, पत्रकार शिवराम बर्मन, रविराज बिलैया, प्रकाश मिश्रा, संतोष चंदेल , गणेश मरावी, रामसहाय मर्दन राजेश विश्वकर्मा,दीपक नामदेव नीरज श्रीवास और नागरिक उपस्थित रहे।