◆ श्रावण माह के तीसरे सोमवार को सुबह से ही शिवालयों पहुंचे श्रद्धालु
डिंडौरी (रामसहाय मर्दन)। जिला मुख्यालय से लगभग 14 किलोमीटर दूर कुकर्रामठ स्थित ऋण मुक्तेश्वर मंदिर में भगवान शिव जी का जलाभिषेक करने सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जहाँ दूर-दूर से कांवड़िए ऋण मुक्तेश्वर मंदिर में भगवान शिव जी का जलभिषेक करने बड़ी संख्या में पहुँचे। श्रावण माह के तीसरे सोमवार को प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी डिंडौरी मढ़िया घाट से शनि समिति के सानिध्य में विशाल कावड़ यात्रा प्रारंभ कर 14 किलोमीटर दूर स्थित ऋण मुक्तेश्वर मंदिर के लिए मां नर्मदा का जल लेकर कांवड़िए सुबह 9:00 बजे डिंडौरी से यात्रा के लिए निकले शिव भक्तों का जगह- जगह स्वागत कर जल पिलाने के साथ-साथ फल वितरण किया गया तो कहीं जल पिलाने के साथ-साथ स्वल्पाहार, दूध, चाय इत्यादि दिए गए। कावड़ यात्रा में शामिल रहे कांवडियों में भारी उत्साह देखा गया। सभी के मुख से निरंतर हर हर एवं बम बम भोले का जयघोष करते रहे।
◆ मडियारास से भी निकाली गई भव्य कावड़ यात्रा
ग्राम मडियारास के युवाओं के द्वारा भी हनुमान घाट से मां नर्मदा का जल लेकर कावड़ यात्रा प्रारंभ किया गया जिसमें बड़े ही उत्साह के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चे युवा एवं माताएं बहने भी शामिल हुए कावड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया हनुमान घाट मडियारास से चली कावड़ यात्रा कुकर्रामठ स्थित ऋण मुक्तेश्वर मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ समाप्त हो गया वही कावड़ यात्रा संचालित कर रहे समिति के सदस्य से जब यह जानकारी चाही गई तो उनके द्वारा कहा गया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण माह के तीसरे सोमवार को समिति के द्वारा कावड़ यात्रा निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्तो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लियि , और भगवान शिव का जलाभिषेक कर धर्म लाभ लिए।