डिंडौरी(रामसहायमर्दन)। अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम धनवासी निवासी लता पति सत्यप्रकाश 27 वर्षीय सर्पदंश से हालात गंभीर हो गई है। जिसे उपचार के लिए किसलपुरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। महिला की हालात गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय में लाया गया है जंहा पर उपचार किया जा रहा है। इसी तरह सिमरिया निवासी माधो बाई पति मिठाईलाल 65 वर्ष भी सर्पदंश से उनकी हालात गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।