जबलपुर। विगत दिनों हुए न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल मे दर्दनाक अग्निकांड के बाद भी जबलपुर विकास प्राधिकरण द्वारा अभी तक कोई सार्थक कार्यवाही ना होने के विरोध में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष जितिन राज के नेतृत्व में घेराव कर ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की लीज़ तत्काल निरस्त की जाए एवं हॉस्पिटल से लगे प्राधिकरण के संपूर्ण अवैध मार्केट जो कि नियम विरुद्ध मनमाफिक ढंग से संचालित हो रहे हैं उन सभी प्रतिष्ठानों की लीज निरस्त की जाए प्राधिकरण की विभिन्न योजनाएं जैसे योजना क्रमांक 5,14 एवं 16 मैं प्राधिकरण की योजनाओं के नियम का सरेआम उल्लंघन हो रहा है और यहां पर पूर्ण रहवासी क्षेत्र की लीज पर जिम मिनी मॉल बैंक जैसे अनेक प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं वही योजना क्रमांक 5 अंतर्गत जॉय एजुकेशन सोसाइटी द्वारा केवल प्राइमरी (कक्षा 1 से 5 ) स्कूल की अनुमति पर लगभग 20 वर्षों से पहले ही दिन से कक्षा 12वीं तक की क्लास संचालित की जा रही है जबकि जेडीए द्वारा भूखंड मद, टीएनसीपी द्वारा भूखंड अनुमति व शिक्षा विभाग द्वारा जॉय एजुकेशन सोसाइटी को प्राइमरी तक की ही अनुमति प्रदान की गई है वही नियम विरुद्ध स्कूल परिसर में ही संचालक अपना स्थाई घर बनाकर निवास कर रहे हैं एवं स्कूल के मैदान जो की पार्किंग के लिए दर्शाया गया है उसका व्यवसायिक उपयोग शादी एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए कर रहे हैं एवं पार्किंग लोगों के घरों के सामने की जा रही है युवा कांग्रेस ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जबलपुर विकास प्राधिकरण श्री प्रशांत श्रीवास्तव को उक्त सभी क्षेत्रों की जिसमें हॉस्पिटल स्कूल एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान है नियम अनुसार तत्काल लीज निरस्त करने हेतु ज्ञापन सौंपा एवं 7 दिन के अंदर कार्यवाही ना होने की दशा में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी
आज के ज्ञापन में प्रमुख रूप से कपिल भोजक मुकेश श्रीवास्तव सोनू कुकरेले मोंटी बंशकार भज्जी पटेल पंकज पटेल शुभम मोहित विनय कछवाहा अक्षय गौतम विक्रम सिंह दीपक ननेरिया आदेश चौबे पिंटू चौधरी यशु निखरा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

