भगवान श्रीराम जी की झॉंकी देखकर सभी हुए मोहित…
नगर निगम उच्चतर माध्यमिक शाला तिलवाराघाट में आयोजित हुई प्रतियोगिताए और निकाली गई भगवान श्रीराम जी की शोभा यात्रा…
शोभा यात्रा में बच्चों द्वारा निर्मित झॉंकी ने सभी का मन मोहा…
जबलपुर। आज दिनांक 19 जनवरी 2024 को नगर निगम उच्च माध्य शाला, तिलवाराघाट परिसर में उत्सव का माहौल दिखाई दिया। स्कूल परिसर में राममय वातावरण के बीच सभी बच्चों के द्वारा प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया और भगवान प्रभु श्रीराम जी की झॉंकी निकाली गई जो देखते ही बन रहा था। स्कूल में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभु श्रीराम दरबार की भव्य झांकी एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं द्वारा शोभा यात्रा में प्रभू श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, की वेशभूषा ने मेरा मन मोहा है। यह सब हो रहा है, मध्य प्रदेश शासन धार्मिक न्याय एवं धर्मस्य विभाग के आदेश अनुसार। दरअसल अयोध्या में होने जा रही 22 जनवरी को प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे प्रदेश में इस तरह के आयोजन कराई जा रहे हैं। इसी क्रम में सभी शासकीय शालाओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, पार्षद सुनील पूरी गोस्वामी, निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव, शिक्षा अधिकारी श्रीमती बीना वर्गीस की उपस्थिति में शोभा यात्रा संपन्न हुई। शाला प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार जैन द्वारा सभी अगुवाई की। इस मौके पर निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव का शाला परिसर में शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के द्वारा तिलक वंदन किया गया। शिक्षिका श्रीमती संध्या जैन द्वारा स्वागत, श्रीमती संगीता दीक्षित द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य झांकी के अंतर्गत भव्य रामदरबार, अरण्य वनवासी रूप में राम लक्ष्मण सीता, हनुमान जामवद, गणेश की छवि मनमोहक रही। अयोध्या के मन्दिर के प्रतिरूप/कृति अविस्मरणीय थी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में मेकलसुता इंस्टीट्यूट के संचालक जयदीप मिश्रा, संभागीय अधिकारी कृष्णा रावत एवं अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

